नीरज अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन मिश्रा प्रदेश महासचिव बने | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नालिस्ट  एसोसिएशन ने अपने कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की।
फोटो : नीरज कुमार

एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी जेएस बजाज ने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा की सहमति पर दैनिक तरुण मित्र के दिल्ली राज्य संवाददाता नीरज कुमार अवस्थी को दिल्ली प्रांत इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष व आर्यन मिश्रा को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। 
फ़ोटो : Aryan Mishra
साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके संगठन में पदाधिकारी बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और इसमें एक नई जान आएगी। उधर, नीरज कुमार अवस्थी व आर्यन मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सोपे हैं वह उनका भली-भांति पालन करेंगे। पत्रकारों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। उधर, उनके मनोनयन पर उन्हें दिल्ली प्रांत इकाई के राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्रसिंह कुशवाहा, प्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा व वीपी मौर्या आदि समेत काफी पत्रकारों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top