बागपत। विपुल जैन
राजपूत विकास समिति बागपत के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अजय चौहान ने गुर्जर व राजपूत समाज के लोगों से आपस में एकता व भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
अजय चौहान ने बताया कि कुछ दिनों पहले खट्टा प्रहलादपुर गांव में राजपूत समाज व गुर्जर समाज में टिकटोक वीडियो को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर बागपत कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों समाज के गणमान्य लोगों की बैठक हुई और उसमें दोनों समाज के बीच समझौता करा दिया गया है। कहा कि अब इस मामले में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। इसलिए कोई भी व्यक्ति समाज को तोड़ने वाली इस प्रकार की कोई भी वीडियो ना तो बनाये और ना ही कही पर डाले। कोई भी ऐसा कार्य ना करे जिससे दूसरों की भावनाओं को आघात पहुंचे। सभी आपस में भाईचारा बनाए रखे। दोनों ही समाज सर्वोपरी है। बताया कि बैठक में जिला अधिकारी बागपत शकुंतला गौतम, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव,अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,एसडीएम बागपत रामनयन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बागपत ओमपाल जी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा दिलीप सिंह व अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के दोनों समाज के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know