बागपत। विपुल जैन
रालोद वरिष्ठ नेता एवं छपरोली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने शासन-प्रशासन से जिले के सभी निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक खोलने की मांग उठाई है।
गौरतलब है कि बड़ौत में एक नर्सिंग होम के लैब टेक्नीशियन और उसके परिवार के लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ आरके टण्डन ने निजी नर्सिंग होम या क्लीनिक की ओपीडी व अस्पताल को बंद रखने के आदेश दिए है। उन्होंने जिले में आस्था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी, मैनावती हॉस्पिटल गांधी रोड बड़ौत और आरोग्यम हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी नर्सिंग होम सहारनपुर रोड बड़ौत समेत केवल पांच हॉस्पिटल को ही खोलने की अनुमति प्रदान की है।
इसी को लेकर अब छपरोली के पूर्व विधायक अजय तोमर ने मांग की है कि जनमानस की बीमारी को देखते हुए सभी क्लीनिक व नर्सिंग होम खोले जाये। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए है कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को आने-जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो उनकी पूरी मदद की जाये। सफाई कर्मचारियों और एंबुलेंस को न रोका जाए तथा सभी निजी क्लीनिक कुछ कर्मचारियों के साथ खोले जाये।
If you have any doubts, please let me know