बागपत। विपुल जैन
कोविड-19 अस्पताल के चिकित्सक दल दो ने मंगलवार को कोरेंटाइन पीरियड पूरा कर लिया। उनको विदा करने पहुंचे अधीक्षक का उन्होंने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया।
सीएचसी खेकडा को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल से भर्ती करीब दो दर्जन मरीजों में से एक दर्जन मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। यहां तीन टीमें बारी-बारी से मरीजों का चिकित्सा कार्य देख रही है। मंगलवार को टीम-2 ने बडागांव में अपना कोरेंटाइन का निर्धारित समय पूरा कर लिया। उनको घर के लिए विदाई देने पहुंचे अधीक्षक डॉ ताहिर को चिकित्सकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। उनका कहना था कि वह जब कोविड-19 आए तो बेहद खौफ में थे कि कैसे होगा। लेकिन अधीक्षक ने उनका पूरा साथ दिया। सभी समस्याओं में दिनरात खडे रहे। डॉ ताहिर ने दल के लोगों को असली योद्धा बताते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र दिया। स्वागत करने वालों में डॉ अमित त्यागी, डॉ मंसूर अनवर, पवेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
If you have any doubts, please let me know