बिलौचपुरा गांव में गरीब व जरूरतमंदों को बांटा राशन
समाज के सभी सम्पन्न परिवारों को आना चाहिए आगे
बागपत। विपुल जैन
नवोदय लोकचेतना कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिलौचपुरा गांव में समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया।
इस मौके पर समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा ने कहा कि आज देश कोरोना जैसी महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव समाज के गरीब व बेसहारा लोगों पर पड़ रहा है। लाॅक डाउन की वजह से उनके रोजगार खत्म हो गये है। ऐसे में समाज के सभी सम्पन्न परिवारों की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आये। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। सभी को इस विपदा के समय एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र, अमित कुमार, ममता शर्मा, संतोश, शशि आदि थे।
If you have any doubts, please let me know