एंटी करप्सन ने कई लोगों को किया सम्मानित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
कोरोना जैसी महामारी में दे रही अपनी सर्वोत्तम सेवा
पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों व बैंक कर्मियों का बढ़ाया हौंसला

बागपत। विपुल जैन  
एंटी करप्सन मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह किये बिना दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों, बैंक कर्मियों व पत्रकारों को कोरोना कर्मठ कर्म योद्धा की उपाधि से सम्मानित किया।
इस मौके पर मूवमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि आज देश कोरोना जैसी महामारी की विपदा आई हुई है। लाॅक डाउन की वजह से सब लोग अपने घर पर है। ऐसे में पुलिस कर्मी, चिकित्सक व पत्रकार मेहनत व लग्न के साथ अपनी जिम्मेदारियों व दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं। लाॅक डाउन के चलते संकट की इस घड़ी में भी देष व समाज को अपनी सर्वोत्तम सेवा दे रहे हैं। कहा कि वह ऐसे सभी लोगों के जज्बे को सलाम करते है। इस दौरान उन्होंने बागपत सिंडिकेट बैंक के मैनेजर सहित समस्त स्टाफ को ऐसे आपातकालीन समय में भी अपनी सुचारू सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें कोरोना कर्मठ कर्म योद्धा की उपाधि से अलंकृत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top