प्रधानमंत्री ने देरी से की आर्थिक पैकेज की घोषणा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने  आर्थिक पैकेज की घोषणा बहुत देरी से की है। देश का आर्थिक ढांचा पहले से ही अत्यंत डामाडोल स्थिति में था और अब वह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बिल्कुल धरातल में पहुंच गया है।

उन्होंने देश व प्रदेश की सरकार से मांग की कि किसान सम्मान राशि दोगुनी की जाये। गन्ना किसानों का ब्याज सहित पूरा भुगतान किया जाए। देश की आधी आबादी के खाते में सीधे 75 सो रुपए डाले जाए। देश के अन्नदाता किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी हो। अगले 6 महीनों तक ईएमआई ब्याज रहित ली जाए, यानी 6 महीने की छूट हो। देश व प्रदेश के छोटे, मझोले व्यापारियों व छोटे दुकानदारों के हितों का ख्याल रखा जाए। कहा कि लॉक डाउन किया जाना ठीक फैसला था, लेकिन उसको क्रियान्वयन करने का तरीका बिल्कुल ही गलत था। जिसका खामियाजा देश के करोड़ों गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। रोज कमा कर खाने वालों को बद से बदतर हालत में ला दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top