समाज में शांति व भाईचारा बनाये रखे सभी: सूरजपाल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
प्रशासन से की निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग
गत दिनों हो गया था गुर्जर व राजपूत समाज में विवाद

बागपत। विपुल जैन
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने राजपूत व गुर्जर समाज के लोगों से आपस में शांति व भाईचारा बनाये रखने की अपील की है।
सूरजपाल सिंह ने बताया कि गुर्जर व राजपूत समाज के युवाओं के बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर उन्होंने दोनों समाज के लोगों से विशेषकर युवा वर्ग से कहा कि वह ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपस में तनाव उत्पन्न हो। युवा ही कल के भारत के निर्माता है। युवा इस प्रकार के घटिया कार्य को छोडकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें और भाईचारा बनाये रखे। कहा कि सम्राट मिहिर भोज व महाराणा प्रताप हमारे आदर्श है। दोनों समाज एक-दूसरे के पूरक है और उनसे अलग नहीं है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की, ताकि तनाव न बढ़े और समाज में शांति कायम रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top