बागपत। विपुल जैन
बागपत के बडौत जैन डिग्री कॉलेज की एनएसएस वॉलिंटियर और कार्यक्रम अधिकारी के काम को सीएम ने सराहा है।
लॉयन गांव में 5 हजार मास्क बाटने पर सीएम आफिस ने ट्वीट कर एनएसएस के काम की सराहाना की है। सीएम ऑफिस के ऑफिसियल एकॉउंट से जैन डिग्री गर्ल्स कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रविता और अनिता जैन द्वारा मास्क वितरण और ग्रामीणों को जागरूक करते हुए फ़ोटो को ट्वीट किया गया है। कुछ दिन पहले लॉयन गांव को गोद लेकर मास्क का वितरण किया गया था, जिसमे डॉक्टर प्रविता और अनिता जैन ने गांव में घर- घर जाकर मास्क वितरण किया था। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान और गांव के लोग भी साथ थे।बीती देर शाम सीएम ऑफिस के ट्विटर एकाउंट से जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज एनएसएस इकाई को लेकर ट्वीट किया गया जो गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिवार और एनएसएस वॉलिंटियर के लिये गोरव का विषय है। सीएम द्वारा काम की सराहना करने पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और वॉलिंटियर में खुशी की लहर है।
If you have any doubts, please let me know