सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाये ईद : संजय डीलर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
शांति और सौहार्द का त्योहार है ईद 
सभी आपस में एकता व भाईचारा बनाए रखें

बागपत। विपुल जैन 
समाजसेवी संजय डीलर ने मुस्लिम समाज के लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घरों में ही ईद मनाने की अपील की है। कहा कि सभी एकता व भाईचारे के साथ ईद के पर्व की खुशियां मनाएं।
संजय डीलर ने कहा कि इस समय कोरोना का संक्रमण चल रहा है। काफी लोग इस संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गवा चुके हैं और काफी लोग अस्पतालों में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं। ऐसे में सभी को अपनी हिफाजत करनी चाहिए। कहा कि ईद शांति व सौहार्द का त्योहार है। इस बार ईद कोरोना संक्रमण काल के बीच आ रही है। ऐसे में सभी को अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। एक- दूसरे के संपर्क में आने से बचना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद की बधाई देते हुए अपने घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top