सभी लोग अपने घरों में पढ़े ईद की नमाज, सोशल डिस्टेंस का रखें विशेष ध्यान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। एनएमपीके संवाददाता
भाजपा नेता एवं सांसद विकास कार्य निगरानी समिति के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार डोला ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से अपने घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। पुष्पेंद्र कुमार डोला ने कहा कि इस समय देश में कोरोना की विपदा आई हुई है।
हर रोज कोरोना के पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोगों से गुजारिस है कि वह ईद पर सामूहिक नमाज अदा न कर अपने घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा करें।परिवार के लोगों के साथ मिलकर ईद की खुशियां मनाये।सभी लोग आपस में एकता व भाईचारे की मिसाल पेश करें।कहा कि सभी त्यौहार भारतीय संस्कृति के प्रतीक है, चाहे वह किसी भी धर्म व मजहब के हो।सभी को इन त्यौहारों को परम्परागत तरीके के साथ मनाना चाहिए और कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top