बागपत। विपुल जैन
मोदी सपोर्टर संगठन स्वच्छ पर्यावरण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विनोद तंवर ने स्वच्छ पर्यावरण संस्था के विशेष नेतृत्व में देश के हर प्रदेश के प्रत्येक जिले मे एक स्वच्छता समीक्षा कमेटी का गठन किया है।
उन्होंने बताया कि इस कमेटी का मकसद स्वछता के प्रति लोगों मे जागरूक करना है। जो की जिले के प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों, सरकारी-प्राइवेट अस्पतालो, प्राईमरी स्कूल, माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में स्वछता की समीक्षा करेगी। साथ ही स्कूलों के बच्चों को समीक्षा कमेटी, स्वच्छता व सुंदर रख रखाव के विशेष टिप्स भी देगी। जिससे बच्चे सीखकर इस स्वच्छता की पहल को अपने समाज व देश में एक श्रंखला के रूप मे बांधकर देश को स्वच्छ पर्यावरण की और अग्रसर कर सकेंगे। समीक्षा करते हुऐ अगर उस स्थान पर सफाई नहीं पाई जाती है तो वो टीम उसी समय सफाई अभियान चलाकर उस स्थान को साफ व सुंदर बनाया जायेगा। वो टीम जहाँ भी समीक्षा करेगी वहाँ के मुख्य व्यक्ति व पदाधिकारी से समीक्षा की रिसीप्ट लेकर सम्बंधित जिलाधिकारी को प्रेषित करेगी व संस्था के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी प्रेषित करेगी। ये संस्था की लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करने व पर्यावरण को बचाने के लिए अनूठी पहल होगी।
If you have any doubts, please let me know