तबलीगी जमातियों की पूरे तन-मन व धन से की खिदमत
समाज के गरीब व बेसहारा लोगों तक पहुंचाया राशन-पानी
बागपत। विपुल जैन
तबलीगी जमातियों की खिदमत करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रमुख समाज सेवी हाजी निजात खान का फूल-माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
गौरीपुर निवाड़ा स्थित उनके फार्म हाउस पर हुए कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि वास्तव में हाजी निजात खान ने इंसानियत का फर्ज अदा किया है। लाॅक डाउन की वजह से गरीब, मजदूर परिवारों का काम-धंधा ठप हो गया था। उनके पास आय का साधन नहीं बचा था। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे में निजात खान उनके लिए फरिश्ता बनकर आये और उनके लिए सब राषन-पानी की सुविधा मुहैया कराई। साथ ही अपने फार्म हाउस काॅरेन्टाइन सेंटर के लिए दे दिया और यहां ठहरे सभी तबलीगी जमातियों की पूरे तन-मन व धन से सेवा की। सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ौत, बालैनी, निवाड़ा, हरचन्दपुर, खेकड़ा, बिलौचपुरा, पुराना कस्बा व सरूरपुर कलां आदि गांवों से लोग शरीक हुए। इस मौके पर हाजी शकील शाह, मौलाना असरारूलहक कासमी, अब्दुल कयूम, नफीस आदि उपस्थित थे।
If you have any doubts, please let me know