वर्ल्ड चैम्पियन अर्जुन भाटी की मुहिम का हिस्सा बने रिश्तेदार । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत जिले के कैडवा गांव में है अर्जुन भाटी की ननिहाल
प्रधानमंत्री केयर फंड में किया जा रहा है खुलकर सहयोग

बागपत। विपुल जैन
भारतीय जूनियर गोल्फ प्लेयर व वर्ल्ड चैम्पियन अर्जुन भाटी द्वारा चलाई जा मुहिम का हिस्सा अब आम लोगों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार भी बनने लगे है। उनके द्वारा कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में तन-मन व धन से सहयोग किया जा रहा है।

अर्जुन भाटी की ननिहाल बागपत जिले के कैडवा गांव में है। जब उन्हें पता चला कि अर्जुन भाटी ने देश पर आयी विपदा के लिए मुहिम चलाई हुई है तो वह भी सामने आ गये है। उनके द्वारा प्रधानमंत्री केयर फंड में खुलकर दान किया जा रहा है। उनके मामा संदीप बादल प्रधान ने 51 हजार रूपये, नानी गायत्री देवी ने 11 हजार रूपये, कपिल गुर्जर प्रधान ने 11 हजार रूपये व मामी अंजु प्रधान ने 11 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री केयर फंड में की है। सभी लोग अर्जुन भाटी की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top