बागपत। विपुल जैन
एकता क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप सहारनपुर टांडा गांव पहुचे। उन्होंने यहाँ लीलू कश्यप के जले हुए घर को देखा और उन्हें पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
उन्होंने भाजपा सरकार एवं भाजपा सरकार के कश्यप नेताओ को कोसते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं तो यही कश्यप समाज के भाजपा नेता कश्यप समाज को बेचने के लिए पहुंच जाते हैं और चंद टुकड़ो की खातिर समझौता कर लेते हैं।
लेकिन जब कश्यप समाज पर कोई विपदा आती है तो यही भाजपा में कश्यप नेता और भाजपा के नेता, सांसद व विधायक गरीब कश्यप समाज को सहायता करने की बात तो बहुत दूर की बात, उनकी सुध लेने भी नहीं पहुंचते। समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज बहुत भोला है। चुनाव के वक्त भाजपा नेता और भाजपा के कश्यप नेता चिकनी चुपड़ी बातें करके झूठी देशभक्ति दिखाकर कश्यप समाज को गुमराह करके वोट भाजपा को दिलवा देते हैं। लेकिन समय आने पर मुसीबत में भाजपा के नेता काम नहीं आते और ना ही भाजपा के कश्यप समाज के नेता भाजपा सरकार से अपने गरीब लोगों की एवं कश्यप समाज के लोगों की किसी भी प्रकार से मदद नही करवा पाते।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को अब जागरूक किया जाएगा।अपने समाज के नेता को ही चुनाव लडायेगे और उन्ही को वोट देंगे। भाजपा से सब समाज को दूर किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know