समाजसेवी धनेंद्र जैन ने बिनौली थाना अध्यक्ष को सौपे सेनेटाइजर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
समाजसेवी धनेंद्र जैन ने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर वितरित किए। उन्होंने थानाअध्यक्ष बिनोली रविंद्र सिंह को पुलिस कर्मियों के लिए 250 शीशी सेनेटाइजर की भेंट की। 
धनेंद्र जैन ने कहा कि उनका लक्ष्य जनपद के प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेनेटाइजर पहुंचाने का है। मानव मिलन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेंद्र जैन पिछले 50 दिनों से कोरोना योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं। संस्था ने अभी तक बड़ौत नगर के प्रत्येक घर में सेनेटाइजर पहुंचाया है तथा जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरित किए हैं। बडौत नगर के सभी धार्मिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया है। धनेंद्र जैन ने बताया कि बड़ौत नगर के बाद कोरोना लड़ाई देहात में लड़ी जा रही है। जिसकी शुरुआत भाजपा के जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर के गांव बुढ़ेडा से की गई है। बुढ़ेडा में भाजपा नेता अनिल कश्यप, विशाल जैन हेमी, शरद जैन, दीपक एडवोकेट के साथ सेनेटाइजर वितरित किए गए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top