बागपत। विपुल जैन
सभी व्यापार संगठन जनपद बागपत के पदाधिकारी, अध्यक्ष व महामंत्री बाजार खुलवाने को लेकर जिला अधिकारी बागपत से मिले। जिसमें बाजार खुलवाने का रोस्टर जिला अधिकारी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। बाजार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी ट्रेड के क्रमानुसार खोलने की सहमति जताई।
सभी व्यापारी सोशल डिस्टेंस , फेस मास्क, सेनेटाइजर के साथ लोकडाउन की गाइडलाइन का पालन करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, बड़ौत चेयरमैन डॉ अमित राणा , व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष विनोद गोयल पंसारी, जिला महासचिव आकाश बंसल, नगर कोषाध्यक्ष उत्सव जिंदल , प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण तोमर , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, मंत्री पंकज गुप्ता, संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, जिला महामंत्री संजय रुहेला, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल युवा जिला अध्यक्ष रवि पालीवाल,नगर अध्यक्ष मनोज जैन, नगर महामंत्री नवीन जैन जी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष भूपेश बब्बर, महामंत्री अनुराग जैन मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know