हुकुमरानो को सद्बुद्धि दे ईश्वर : कुलदीप उज्जवल । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि
जो लोग दान की बछिया के भी दाँत गिनते हों, उनको समाज में क्या संज्ञा दी जाती है, यह आप सब लोग ही बेहतर बता सकते हैं। 

कहा कि इस वक्त नाजुक समय है। महामारी ने घेर रखा है। पूरा देश पिछले 57 दिन से बन्द पड़ा है। काम धन्धे खत्म हो गए है। बेरोजगारी भी अपना नंगा नाच करने आ गई है। उससे प्रभावित होकर प्रवासी मजदूर सड़कों पर रेंग रहे हैं और मौत के आगोश में लिपटे जा रहे हैं। सड़कों पर प्रसव हो रहे हैं। खून से लथपथ नवजात शिशु को छाती से लगाकर माँ सैंकड़ो किलोमीटर घिसट रही है। यही लोग अज्ञात वाहनों द्वारा कुचले जा रहे हैं। भूख और प्यास से पीड़ित इन गरीबों का दर्द महसूस करके अगर किसी ने निःशुल्क कोई व्यवस्था कर दी तो भला कौन सा पाप कर दिया था। एक हजार बसों की व्यवस्था में 1049 वाहनों का इंतजाम करके भेजा, जिसमें स्वम् सरकार ने 879 बसें बताई हैं। 31 ऑटो हैं, 69 एम्बुलेंस और कारें हैं और 70 वाहनों का डाटा स्पष्ट नहीं है। अफ़सोस है कि हम कैसी बीमार सोच के द्वारा गवर्न किए जा रहे। हया होती तो पहले कांग्रेस का धन्यवाद करते। आवश्यकता होती तो सार्वजनिक रूप से ओर भी अधिक मदद की अपील करते। बाकी अन्य दलों को भी मदद के लिए आमंत्रित करते, लेकिन बहुत छोटे दिल के निकले। ईश्वर ऐसे हुक्मरानों को सद्बुद्धि दे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top