बागपत। विपुल जैन
सरूरपुर कला गाँव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाये गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगातार कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम का समाजसेवी लोगों ने कोरोना योद्धा के रूप में जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरूरपुर कला डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा ,वरिष्ठ फार्मासिस्ट, मुकेश कुमार,फार्मेसिस्ट विपिन कुमार धामा, संजीव तोमर ,चौकी प्रभारी सरूरपुर कला गजेंद्र सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मी व वार्ड बॉय विशाल शर्मा, अश्वनी व सफाई कर्मचारी योगेंद्र कुमार को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों ने ग्रामीणों द्वारा किए गए उत्साहवर्धन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाज सेवी ओमप्रकाश सूबेदार, सुभाष नैन, कोमल नैन, विजेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know