बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। जिसकी वजह से मीडिया जगत का एक बड़ा वर्ग गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है, फिर भी देश के समस्त पत्रकार दिन रात मीडिया से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे है।
हम सरकार से लगातार मीडियाकर्मियों को भी कोरोना वारियर्स मानने व उन्हें बीमा कवर देने की मांग कर रहे है। लेकिन खेद है कि अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के समस्त प्रदेश सरकारे भी इस महामारी के दौर में मीडिया की प्रशंसा तो कर रहे है, लेकिन पत्रकारों को वारियर्स होने की घोषणा नहीं कर रहे हैं। हाल ही में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने पत्रकारों को कोरोना वारियर्स माना है। हम उनके आभारी है। देश के समस्त पत्रकार साथी इस महामारी में रिपोर्टिंग कार्यो के अलावा सेवा कार्यो में भी लगे है। कई साथी तो कोरोना वायरस की काफी अच्छी रिपोर्टिंग कर रहे है। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन देश के समस्त पत्रकारों को कोरोना वारियर्स मानती है और एसोसिएशन द्वारा देश के पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानपत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। सरकार से मेरी मांग है कि अन्य कोरोना वारियर्स की तरह पत्रकारों को भी वारियर्स की श्रेणी में रखा जाए।
If you have any doubts, please let me know