कोरोना से बचाव के लिए दुकानदारों को बांटे मास्क । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं अग्रवाल मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए दुकानदारों को मास्क का वितरण किया। 
व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता विगत 17 दिनों से अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार में प्रत्येक दुकानदार से मास्क बटवा रहे हैं। वह गांधीनगर में व्यापार कर रहे दीपक जैन के सहयोग से दो रुपये प्रति मास्क की दर से दुकानदारों को 10400 मास्क उपलब्ध कराकर बटवा चुके हैं एवं बाजार में बेरेकेटिंग लगवा कर वाहनों को बाजार से बाहर ही रोका जा रहा है। लॉक डाउन के नियमों का पालन कराया जा रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल गोयल, संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद पवन शर्मा, संयुक्त मंत्री दीपक गोयल, राजेश गुप्ता,अतुल जिंदल, बृजेश गोयल, हेमकांत आर्य, दिनेश मित्तल, विनोद गोयल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top