समाजसेवी हाजी निजात खान को किया सम्मानित । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
फूंस वाली मस्जिद बडौत में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी हाजी निजात खान को शहर काजी हजरत मौलाना आरिफ उल हक साहब व मौलाना रियाज अहमद ने संयुक्त रूप से कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। 

हाजी निजात खान लॉक डाउन के समय पूरी तरह देश व समाज की सेवा में लगे हुए हैं। उनके द्वारा जहां समाज के गरीब, निर्धन व असहाय लोगों की मदद की जा रही है, वहीं वह तबलीगी जमातियों की भी पूरी तरह खिदमत कर रहे हैं। समाज का हर व्यक्ति उनके कार्यों की प्रशंसा कर रहा है। हाजी निजात खान ने कहा कि उन्हें मौलाना साहब द्वारा जो सम्मान दिया गया है वह उनके हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। इस मौके पर मौलाना इसरार, हाजी शकील, जुबेर निवाड़ा, नफीस खान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top