बागपत। विपुल जैन
निरंतर लोगों की सेवा करते हुए ग्राम पंचायत मितली में जय भारत मंच की प्रदेश महामंत्री प्रियंका आर्य ने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। दान देना कर्तव्य है, ऐसी भावना से जो दान देश, काल, और योग्य पात्र देखकर, प्रत्युपकार की भावना रखे बिगैर दिया जाता है, वह सात्त्विक दान कहा गया है। यही सच्ची समाज सेवा और देशभक्ति भी है। ऐसे संकट के समय में हम सब मिलकर इस विपरीत स्थिति का मुकाबला करें। घर में रहे और सुरक्षित रहे। बिना वजह घर से बाहर ना निकले, तभी इस व्यापक महामारी पर हम विजय प्राप्त कर सकते हैं। हारेगा कोरोना तो जीतेगा भारत।
If you have any doubts, please let me know