बागपत। विपुल जैन
विश्व अस्थमा दिवस पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों ने बच्चो के साथ मिलकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी हमारे पर्यावरण के प्रति कहीं ज्यादा है।
आज के समय में बढ़ते प्रदूषण एवम ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। सभी बच्चो को अपने जन्म दिवस एवं प्रत्येक पुनीत अवसरो पर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि वृक्ष है तो हम लोग सही तरीके से ऑक्सीजन ग्रहण कर सकते हैं, अन्यथा हमें सांस लेने में दुश्वारियां होने लगेगी। इसलिए जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य और परिवार का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाते रहने का वायदा किया और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहने की बात कही।
If you have any doubts, please let me know