भोजन व्यवस्था में अजय कुमार ने दिया एक कुंतल आटा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
व्यापार संघ टटीरी के सौजन्य से टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में  निराश्रित लोगों के लिए चल रही भोजन व्यवस्था 36 वे दिन भी जारी रही।
संघ के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता व संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि भोजन व्यवस्था में पूर्व सभासद अजय कुमार ने एक कुंतल आटा दिया। शनिवार को यहाँ लगभग 600 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, मोहन सिंघल, मनोज मित्तल, दीपक जैन, राजू शर्मा, आकाश गोयल, संदीप पांचाल, दिनेश मित्तल, अजय मेम्बर, अनिल कुमार खल वाले, राजू मित्तल, राधेश्याम खल वाले, विनीत गुप्ता सोनू ,उमादत्त शर्मा, मास्टर हरिओम शर्मा, राजेश गोयल, अंकित जैन, सोनू मित्तल, अनिल टेलर, योगेश मिस्त्री, प्रवीन मित्तल, कृष्ण कश्यप, रोहित गोयल, पप्पू हलवाई आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top