बागपत। विपुल जैन
कोरोना कोविड़-19 वैश्विक महामारी के दौरान जनपद बागपत की सदर तहसील के युवा ऊर्जावान तहसीलदार प्रसून कश्यप अपनी जिम्मेदारियों को बेखूबी निभा रहे हैं। इसको लेकर हर कोई व्यक्ति उनके कार्यों की सराहना कर रहा है।
वह प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक क्वॉरेंटाइन सेंटरों में उपस्थित व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी शकुंतला गौतम के निर्देशन में खाने-पीने की व्यवस्था में लगे रहते हैं। जब से देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी चल रही है तभी से ही वह हर तरह की व्यवस्था कराने में जुटे हुए है। वह अपने दायित्वों का पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है। वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्वॉरेंटाइन सेंटरो में हरदम असहाय व्यक्तियों की मदद में लगे रहते हैं। असहाय व्यक्तियो को खाना खिलाने के बाद ही वह स्वयं खाना खाते है। ऐसे सदर तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप की तारीफ करते कोई नही थक रहा है।
If you have any doubts, please let me know