बागपत। विपुल जैन
सहयोग से जुड़े बागपत के जिला समन्वयक अवधेश कुमार ने बताया कि सहज योग स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में आज 3 मई एव 5 मई को घर पर ही सहज योग ध्यान एवं आत्मसाक्षात्कार ऑनलाइन करा जा सकेगा।
अवधेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आज यानी 3 मई को सुबह साढ़े दस बजे यूट्यूब, फेसबुक व रेडियो पर ऑनलाइन प्रसारित होगा। उसके बाद यह कार्यक्रम आगामी 5 मई को होगा। कार्यक्रम में दैनिक ध्यान, चक्र-संतुलन, दैनिक जीवन में चैतन्यलहरी का उपयोग किस तरह करते है और चिंता मुक्त जीवन शैली कैसे प्राप्त कर सकते है, जैसे विषयों पर अभ्यास के साथ मार्गदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा 3 व 5 मई को ही दोपहर 1 बजे गृह लक्ष्मी द अवेकनिंग फिल्म भी दिखाई जाएगी। साथ ही बताया कि दैनिक ध्यान के पश्चात कोरोना वायरस मुक्त पृथ्वी के लिए प्रार्थना और प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य सेवा और मीडिया के कार्यरत लोगों के अच्छे मनोबल और स्वास्थ्य के लिए सामूहिक वैश्विक प्रार्थना भी निरंतर की जा रही है।
If you have any doubts, please let me know