बागपत। विपुल जैन
ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक गौरव जैन ने देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने मीडिया संस्थानों को कोरोना महामारी के दौरान जारी लॉकडाउन में पत्रकारों की छंटनी व वेतन में कटौती ना करने के आदेश पारित करने की मांग की।
गौरव जैन ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान कोरोना महामारी को लेकर चल रहे लॉक डाउन में आर्थिक मंदी का हवाला देकर बड़े स्तर पर पत्रकारों की छंटनी व उनके वेतन में कटौती करने की फिराक में है। यदि ऐसा हुआ तो पत्रकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जायगा। कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के साथ-साथ मीडियाकर्मी भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकार लगातार महामारी के प्रकोप के बचाने के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं जनता तक पहुंचा रहे हैं। तमाम खतरा उठाते हुए पत्रकारों ने सरकार, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आम जनता की मदद की है। अपने काम के दौरान कई स्थानों पर मीडियाकर्मी कोरोना से संक्रमित भी हुए हैं। इसके बावजूद अब उनकी नौकरी और तनख्वाह पर तलवार लटक रही है। ऐसे पत्रकार योद्धाओं को पुरस्कृत करने की बजाय उन्हें तिरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की है कि यदि कोई मीडिया संस्थान ऐसा करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
If you have any doubts, please let me know