बागपत। विपुल जैन
आबकारी विभाग द्वारा कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बावली गांव में छापा मारा और यहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
बड़ौत पुलिस व अपने स्टाफ को लेकर आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ग्राम बावली में खड़खड़ी रोड स्थित ईंट भट्टे के सामने रोड के अंदर मलखान पुत्र हरफूल की ट्यूबवेल पर पहुँचे। यहाँ पर आदित्य उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र कठगढ़ पट्टी ग्राम बावली द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। जैसे ही आबकारी विभाग की टीम ट्यूबवेल पर पहुँची तो उनकी गाड़ी देखकर दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। जब उन्होंने ट्यूबवेल के अंदर दरवाजे के बगल में टुटी हुई दीवार से अंदर जाकर देखा तो वहाँ पांच बोतल रॉयल स्टैग फॉर सेल इन दिल्ली मिली। उनके ढक्कनों की सील टूटी हुई थी। इसके अलावा 16 हाफ रॉयल स्टैग फॉर सेल इन यूपी तथा 8 प्लास्टिक की बोतल इंपैक्ट ड्राइ जिन फॉर सेल इन हरियाणा तथा एक बोतल व दो हाफ खाली रॉयल स्टैग व एक बोतल व 4 हाफ खाली 8 पीएम के तथा एक इंपैक्ट ड्राई जिन की प्लास्टिक की खाली बोतल बरामद हुई। उनके खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
If you have any doubts, please let me know