बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने अपनी शादी की 45 वी वर्षगांठ मनाई।
इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी संतोष गुप्ता के साथ मिलकर लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में निर्धन परिवारों को राशन का वितरण किया। उन्होंने आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, चीनी, चाय पत्ती, साबुन, हल्दी, लाल मिर्च एवं आलू का वितरण किया।
इसके अलावा उनके सुपुत्र अश्विनी जिंदल एवं पुत्रवधू सोनल जिंदल की भी 19वीं वर्षगांठ मनाई गई। उन्होंने अपने घर की बालकनी में गमले में पौधारोपण कर मानव जीवन के कल्याण की कामना की। सुबह परिवार समेत हवन किया और कोरोना मुक्ति के लिए हवनकुंड में आहुतियां डाली। इस मौके पर रुकमणी देवी, पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद पवन शर्मा, डॉक्टर दीपक शर्मा, अतुल जिंदल, केशव जिंदल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know