बागपत। विपुल जैन
अर्वाचीन भारती भवन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रबंधक उमेश शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने यहाँ परीक्षा कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश रुहेला को मास्क भेंट किए।
इस मौके पर उमेश शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना रुपी महामारी से घिरा हुआ है। ऐसी स्थिति में सभी का कर्तव्य बनता है कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस बीमारी से लड़ने में सहयोग करें, ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो । कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने इसके लिये उमेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह कोरोना से बचाव के लिए हर रोज लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस कोरोना वायरस से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
If you have any doubts, please let me know