बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉक डाउन का दंश बागान मालिकों को भी झेलना पड़ रहा है। माल का उठान न होने के कारण अब तक उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है और वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
बागान मालिक रोहित यादव ने बताया कि उन्होंने अपने गांव सिंघावली अहीर में दस बीघा भूमि पर केले की फसल लगाई हुई है, लेकिन लॉक डाउन की वजह से सब कुछ तबाह हो गया है। केले की फसल खेत में खड़ी-खड़ी ही खराब हो गई है। क्योंकि एक तरफ तो ट्रांसपोर्ट सेवा बंद है और दूसरी तरफ आजादपुर मंडी कभी खुल जाती है तो कभी बंद हो जाती है, इस कारण माल को पूछने वाला कोई नहीं है। बताया कि उन्होंने लाखों रुपए लगाकर केले की फसल उगाई थी। उम्मीद थी कि फसल से अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन लॉक डाउन ने उनकी सब उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लॉक डाउन की वजह से बागान मालिकों को जो नुकसान उठाना पड़ा है, उसकी भरपाई के लिए सरकार उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दे।
If you have any doubts, please let me know