बागपत। विपुल जैन
भारत माता की जय व वंदेमातरम के उदघोष के बीच शुक्रवार को ललियाना गांव में ग्रामीणों ने कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। केवल इतना ही नहीं ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे पर खड़े होकर उन पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
ललियाना गांव के युवा भाजपा नेता विपिन महेश्वरी ने ललियाना चेक पोस्ट प्रभारी सत्येंद्र सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मियो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मोहल्ले की गलियों में पैदल मार्च भी निकाला। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वह ना सिर्फ लॉकडाउन का पालन करें, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखे। इस मोके पर शोभित, सचिन महेश्वरी, अतुल शर्मा, मोहित पांचाल व आदित्य कलकल आदि मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know