प्रियंका आर्य जय भारत मंच की प्रदेश महामंत्री बनी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत में सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए जय भारत मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने प्रियंका आर्य को जय भारत मंच महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। 
अपने प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रियंका आर्य ने कहा कि लॉक डाउन के चलते हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सब मिलकर समाज के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की अवश्य सहायता करें। जो हमारे कोरोना योद्धा देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं उन सबका सम्मान करें। अपने घर पर सुरक्षित रहे। देश पर आई इस विपदा का हम सब मिलकर डटकर मुकाबला करें। कहा कि जय भारत मंच संगठन ने उन्हें जो कार्य करने का सौभाग्य दिया है, इसके लिए वह समस्त संगठन का आभार व्यक्त करती हूं। कहा कि इस संगठन से जुड़कर अब उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता एवं सहयोग करने का और भी मौका मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top