रानी नागर को दिलाया जाएगा इंसाफ : मनोज प्रधान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि हरियाण कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने एक अधिकारी द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे गुर्जर समाज को गहरा आघात पहुंचा है। कहा कि वह रानी नागर को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे। 
मनोज प्रधान ने कहा कि रानी नागर गुर्जर समाज की बेटी है और गुर्जर समाज किसान वर्ग से है। आज इस संकट की घड़ी में जब देश को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है, ऐसी विपदा में देश की आर्थिक समस्या के निवारण के लिये देश को कृषि और किसान का ही एकमात्र सहारा है। किसान की बेटी का इस तरह उत्पीड़न किया जाना किसानों को आहत कर रहा है। पिछड़े वर्ग से होने की वजह से ही आज नारी का उत्पीड़न किया गया है, जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उनका संगठन चुप नहीं बैठेगा और लॉक डाउन खुलने के बाद ये लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जायेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने कहा इसमें दोषी अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराई जाएगी और रानी नागर को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top