विश्वकर्मा समाज ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह की जयंती | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोविड़ -19 के कारण विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अपने-अपने निवास पर पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनाई। 
डौला गांव में विश्वकर्मा एकता  विकास सभा  के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने अपने परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह एक ऐसे राजनेता थे, जो जमीनी स्तर से देश के शीर्ष पद पर पहुंचे तथा आम जनमानस में उनकी छवि हमेशा एक खुशदिल इंसान, कुशल प्रशासक और व्यवहारिक नेता की रही। राष्ट्रपति बनने के बाद भी उन्होंने अपने व्यक्तित्व की इस सरलता को बरकरार रखा।उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया। आजादी के बाद वह कांग्रेस में एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे।
उन्होंने जीवन भर अपने पद की गरिमा बनाए रखी और तत्कालीन मजबूत राष्ट्रपति रहे। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मास्टर विनोद विश्वकर्मा, रूपचंद विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top