समाज का हर व्यक्ति कर रहा उनके कार्यों की प्रशंसा
साकरोद गांव समेत कई गांवों में गरीबों को बांटा जा रहा राशन
बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाॅक डाउन है। सभी लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व बेसहारा लोगों के सामने आ रही है। उनके पास खाने-पीने का सामान नहीं है। ऐसे में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र धामा गरीबों के लिए फरिश्ता बने हुए है।
उनके द्वारा साकरोद, कांशीराम कॉलोनी खेकड़ा समेत कई गांवों की गरीब बस्तियों में जा-जाकर असहाय व गरीब लोगों को दाल, चावल, आटा, तेल व आलू आदि सामानो का वितरण किया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं बागपत जनपद के अलावा यदि शामली व अन्य जिलों से भी उनके पास किसी जरूरतमंद का फोन आता है तो वह उस तक राशन पहुंचाने का पूरा-पूरा प्रयास करते हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए गरीब लोग उन्हें दुआ दे रहे हैं। देवेंद्र धामा ने कहा कि महामारी से लड़ने के दौरान किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। हर गरीब व्यक्ति की पूरी तरह मदद की जाएगी। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी से प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। कहा कि लाॅक डाउन के समय सभी लोग अपने घर पर ही रहे। यह आप सभी के हित में है।
If you have any doubts, please let me know