बागपत। विपुल जैन
वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के ख़िलाफ लोग अब हर जंग लड़ने को तेयार हैं। पर्यावरण जन चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज हूण ने ख़ुद को इसके लिए सरकार के हवाले कर दिया है। मनुष्य पर कोरोना वायरस की दवा के परीक्षण के लिए वह तैयार हैं।
वैज्ञानिकों ओर डॉक्टरो के लिए किसी मनुष्य पर दवा का परीक्षण हमेशा चुनोती भरा रहा है। कोरोना वायरस के मामले मे तो यह चुनोती ओर भी बढ़ जाती है।ऐसे समय मे अनुज हूण ने यह साहस दिखाया है। प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री को मेल करके उन्होंने कहा है कि इस स्थिति मे मनुष्य पर दवा के परीक्षण की ज़रूरत हुई तो वो इसके लिए हमेशा तैयार है। लॉकडाउन के दोरान भी वह जरूरतमंदो को अलग-अलग तरीक़े से मदद पहुँचाते रहे है। उनकी ओर से समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए नियमित रूप से भोजन वितरण का काम जारी है।
Good work
जवाब देंहटाएं