लता सिसोदिया प्रधानमंत्री अभियान की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
आम गरीब लोगों तक पहुंचाई जाएंगी प्रधानमंत्री की योजनाएं 
लता सिसोदिया के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई 
बागपत। हमारे संवाददाता 
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू राय व महामंत्री बबली त्यागी ने डोला गांव की रहने वाली लता सिसोदिया की पार्टी के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान की मेरठ प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। 
साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आम गरीब लोगों तक पहुंचेंगी, जिससे गरीब लोगों को योजना का फायदा मिल सकेगा। उधर, लता सिसोदिया ने अपने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका कड़ाई से पालन करेंगी। पार्टी की नीतियों, उद्देश्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं को द्वार-द्वार पहुंचाकर संगठन को ओर भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। लता सिसोदिया के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है। 

विपुल जैन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top