रानी नागर का इस्तीफा हरियाणा सरकार के मुंह पर तमाचा : कपिल गुर्जर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी कपिल गुर्जर ने कहा कि आईएएस रानी नागर का इस्तीफा हरियाणा सरकार के मुंह पर जोरदार तमाचा है। 
उन्होंने कहा कि एक पिछड़े वर्ग व किसान बिरादरी से संबंध रखने वाली गुर्जर समाज की बेटी की सुरक्षा की गारंटी भी सरकार नहीं दे पाई। वैसे पूरे देश में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है। इससे आईएएस जैसी परीक्षा को उत्तीर्ण कर प्रशासनिक अधिकारी का सपना संजोने वाले गांव व देहात के हमारे बच्चों का मनोबल गिरेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top