बागपत। विपुल जैन
कोरोना जैसी महामारी के चलते पंख डिसएबल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओ ने गरीब व जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को राशन का वितरण किया।
इस मौके पर सोसाइटी की अध्यक्ष शबी ज़हरा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक दिव्यांग महिला आई। उसके पति रिक्शा चलाते है। बताया कि लॉक डाउन की वजह से वह घर पर ही है। घर में खाने का सब सामान खत्म हो चुका है। खाना तो दूर दो दिन से उनके यहाँ चाय तक नहीं बनी। उसकी बात सुनकर उनकी आखे भर आई। उस महिला की उन्होंने मदद की। लेकिन उस जैसे कितने ही लोग है, जिनके घरों में खाने को नहीं है। बताया कि आज सोसाइटी की तरफ से ये छोटी सी पहल की गई है, क्योंकि उनका प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इस मुहिम में सभी साथियों व पदाधिकारियों का सहयोग रहा। इस मौके पर जाफर हुसैन, ऐजाज़ हुसैन, आशा रानी, आसिफ, रेशमा मंसूरी, नायमा,इमरान, रिहान, डॉ जैदी, अली हैदर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know