लहचोडा के युवाओं ने गौशाला में दान किया भूसा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनुपाल बंसल के कार्यों से प्रेरणा लेकर अब लहचोड़ा गांव के युवा भी आगे आए हैं। 
उन्होंने रटौल गांव स्थित गोशाला में दो ट्रॉली भूसा दान किया है।  उनके इस कार्य की बागपत विधायक योगेश धामा समेत सभी  ग्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। गोशाला के अध्यक्ष सतबीर चौधरी ने बताया कि पांच दिन पहले जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी मनुपाल बंसल ने भी इस गौशाला में एक ट्रॉली भूसा व पांच बोरी बुर की दान की थी। उनके इस कार्य से प्रेरणा लेकर अब अन्य लोग भी आगे आ रहे हैं और उनके द्वारा गौशाला में अपनी सामर्थ्य के अनुसार खुलकर दान दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top