बागपत। विपुल जैन
बागपत के सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बागपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनका हालचाल पूछा।
उन्होंने सभी से उनके व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने बताया कि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और स्कूल के बारे में जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा और कहा कि किसी भी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है, यदि कोई परेशानी हो तो उन्हें बताएं। वह उसका हल करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने उनके व उनके परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने की बात कही।
If you have any doubts, please let me know