वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों का किया जाएगा अनुपालन
बागपत। विपुल जैन
बागपत की कोतवाली बड़ौत मे तैनात होमगार्ड्स को जिला कमांडेंट नीता भारतीया के नेतृत्व में बीओ मनोज कुमार द्वारा मास्क का वितरण किया गया और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा व सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखने के लिए निर्देश दिए गए।
साथ ही अपने कार्यो के प्रति अलर्ट होकर ड्यूटी करने के लिए भी निर्देशित किया गया और उच्च अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले निर्देशों का पालन करने की बात कही। प्राप्त निर्देशों में बागपत में रणनीति बनाकर पुलिस को और अधिक सक्रिय करने की बात कही गई। यहाँ जवान कोरोना योद्धा के रूप में अपनी ड्यूटी व अपने दायित्वों अच्छी तरह निर्वहन कर रहे हैं। आरोग्य सेतु ऐप का भी जवानों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।
If you have any doubts, please let me know