बागपत। विपुल जैन
अपनी नवचेतना युवा सोसायटी द्वारा पंजाबी सिंगर अर्पिता बंसल के सहयोग से बच्चो के मन से कोरोना का डर निकालने व उनके टैलेंट को निखारने के लिए शुरू किये गए हुनर का जलवा कंपटीशन का समापन हो गया।
सोसायटी के प्रधान विनोद नरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गायन, डांस, पेंटिंग, एक्टिंग ,मिमिक्री, फैशन आदि कैटेगरी रखी गई थी, जिसमें पूरे देश से प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पौत्र व पंजाब प्रधान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड सरदार रणदीप सिंह कोहली ,बॉलीवुड अभिनेता यसपाल शर्मा की पत्नी फिल्म डायरेक्टर प्रतिभा सुमन, हरियाणा कैश कला बोर्ड के चेयरमैन नरेश सेलपाड, फिल्म प्रोडूसर बाबा आरके देव तोमर, भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता देवी ,फौजी तहलान ,सरदार परमजीत सिंह पम्मा, फिल्म प्रोडूसर यस राणा बतौर निर्णायक भूमिका में रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का रिजल्ट 10 मई को घोषित किया जाएगा और सब कुछ सामान्य होने पर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know