जमातियो को पुष्प वर्षा कर दी विदाई | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
तहसीलदार प्रसून कश्यप ने समाजसेवी हाजी निजात खान के कार्यों की प्रशंसा की
बागपत। विपुल जैन 
हरिद्वार उतराखण्ड से आये तब्लीगी जमात के दो साथी अमीर साहब इंतजार निवासी निवाडा व नूरे खां निवासी बरशिया को कोरेंटाइन सेंटर से पुष्प वर्षा कर विदाई दी गई। 
इस मौके पर तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप ने समाजसेवी हाजी निजात खान द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि हाजी निजात खान ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों की पूरी सेवा की और इसके अलावा समाज के गरीब, निर्धन व  बेसहारा लोगों का भी ध्यान रखा। सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर हाजी शकील शाह, मौलाना असरारूल हक़ क़ासमी व डॉक्टर स्टाफ़ व पृथ्वीराज चौहान पीजी कालिज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top