शोक सभा कर पंडित धनराज जैन को दी श्रद्धांजलि । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
नगर के बड़ौत रोड पर रविवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा की, जिसमें उन्होंने पंडित धनराज जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि पंडित धनराज जैन, जैन समाज के स्तंभ थे। उनके निधन से समाज को जो क्षति पहुंची है, वह अपूरणीय है। उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। कहा कि वह शास्त्री होने के साथ-साथ समाज के महत्वपूर्ण अंग थे। वह बड़ागांव जैन मंदिर, बरनावा जैन मंदिर, हस्तिनापुर जैन मंदिर व खेकड़ा जैन मंदिर समेत कई मंदिरों से जुड़े रहे। धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर विकास जैन, दुष्यंत पंडित, कल्लू शर्मा, अनिकेत, अंशुल जैन, दीपक जैन आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top