बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने कहा कि आज समाज के गरीब, मजदूर व किसान लोग सरकार की गलत नीतियों के कारण बदहाली का जीवन जी रहे है।
कपिल चोधरी ने कहा कि 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश का गरीब बेरोजगार मजदूर भूखा प्यासा तपती धूप में सड़क पर मरने के लिए मजबूर है। आज देश में 1 लाख 20 हजार कोरोना पॉजिटिव पेसेंट हो गए हैं। अब रेल, बस चलाने से मजदूरों को उनके गांव भेजने से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। लॉक डाउन के शुरू के दिनों में जब तीन सौ, साढ़े तीन सौ कोरोना पॉजिटिव मरीज थे, तब चार-पांच रोज का समय देकर उन्हें रेल सेवा से उनके घर भिजवाने का काम किया होता, सीधा उनके खाते में 75 सो रुपए डालने का काम किया होता तो आज यह बदहाली, भगदड़, भुखमरी व मजदूरों को अपनी जान से हाथ ना धोना पड़ता। कोरोना का मूवमेंट शहरों से गांव देहात की तरफ नहीं होता। कहा कि सरकार हठधर्मिता व तानाशाही से नहीं चलती है। करोड़ों गरीब मजदूरों के लिए बगैर योजना के तीन घंटे के शार्ट टाइम पर लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई और देश का गरीब, मजदूर व किसान बेहाल हो गया। कहा कि आने वाले दिनों में इसका खामियाजा देश व प्रदेश की सरकारों को भुगतना पड़ेगा।
If you have any doubts, please let me know