बागपत। विपुल जैन
अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव ने दीपक यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में एक नई जान आएगी। उधर, दीपक यादव ने अपने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह कड़ाई से पालन करेंगे और संगठन की नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। यादव समाज के लोगों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा और यादव समाज के लोगों के बीच गांवो में चले आ रहे लड़ाई-झगड़ो को व मनमुटावो को आपस मे मिल बैठकर दूर कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनकी जायज सभी समस्याओं का हल कराने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा। उनके दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और उन्हें बधाईया दी।
If you have any doubts, please let me know