प्रवासी मजदूरों को किये लंच के पैकेट वितरित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
प्रमुख समाज सेवी प्रमोद गोस्वामी एवं जैन समाज खेकड़ा के युवाओं ने मिलकर बागपत जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों को लंच के पैकेट का वितरण किया। 
लॉक डाउन के चलते हरियाणा, पंजाब व मध्यप्रदेश से मजदूरों का आना लगा हुआ है। सैकड़ों की संख्या में मजदूर पैदल चलकर या नदी पार कर जनपद बागपत की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाने-पीने की तो उनके सामने समस्या है ही, साथ ही साथ उन्हें  पुलिस की लाठी व डंडे भी खाने पड़ रहे है। हालांकि हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों की जांच कराने के बाद उन्हें रोडवेज बस में बैठाकर बागपत पहुंचाया जा रहा है, जहां से उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें गृह जनपदों तक मजदूरों को पहुंचाने का काम कर रही है। जो मजदूर यमुना नदी पार कर या अन्य रास्ते से जनपद में प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाजसेवी लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उनके द्वारा उनके खाने-पीने के सब इंतजाम किए जा रहे हैं। इस मौके पर
अजय जैन, प्रिंस जैन, अतिशय जैन, अक्षय जैन, संजय जैन, मोनू जैन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top